माहेश्वरी सभा ट्राइसिटी द्वारा किया गया सेवा कार्य
माहेश्वरी सभा ट्राइसिटी पिछले कई वर्षों से ट्राइसिटी में समाज हित के कार्यों में संलग्न है, इस कड़ी में माहेश्वरी समाज के सदस्यों के आर्थिक सहयोग से वर्ष 24-25 के कार्यों के अंतर्गत पंचकूला निकटवर्ती ग्रामीण इलाकों के सरकारी विद्यालयों में कक्षा नवमी से ग्यारहवी तक के कुछ विद्यार्थी, जिन्हे पाठ्य पुस्तकों की आवश्यकता है, उन्हे पुस्तकों दान प्रति वर्ष किया जाता है। इसमें इस वर्ष माहेश्वरी समाज ने सरकारी विद्यालय कोट बरवाला तथा सरकारी विद्यालय गगर बीर चंडीमंदिर के विद्यार्थियों को पुस्तके उपलब्ध करवाई। माहेश्वरी समाज ने सरकारी विद्यालय गगर बीर, पंचकूला के शाला दसवीं तथा कॉमर्स ग्यारहवी के विद्यार्थियों में पुस्तक वितरण किया जिसमे माहेश्वरी समाज की तरफ से अविनाश करवा, गौतम गगर, बसंत राठी, योगेश माहेश्वरी, नीतू राठी, आराधना लढ्ढा, शीतल पेड़ीवाल ने भाग लिया। सरकारी विद्यालय गगर बीर शाला की प्रधानाध्यापिका श्रीमती राजवन्त ने धन्यवाद दिया। इस कार्य में आर्थिक सहयोग सुरेश झालरिया, दलीप बागडी, बिजय बागडी, राजेश साबू, सुनील सोनी, अजय सोनी, शरद सारडा, अमित लढ्ढा, गौतम गग्गड, सौरभ मालपानी, किशन गोपाल कांकानी, सुरेश राठी, अनूप माहेश्वरी, शिव शंकर राठी, गौतम गग्गड ने किया। इस कार्य में माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष मुकेश सारडा के मार्गदर्शन तथा उपाध्यक्ष श्री अविनाश करवा तथा सचिव बसंत राठी का सक्रिय योगदान रहा।
Latest News