ठाणे मे 'बियॉन्ड शार्क टेंक' कार्यक्रम को होगा आयोजन

महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन एवं ठाणे जिल्हा माहेश्वरी युवा संगठन, माहेश्वरी मंडल ठाणे युवा समिति द्वारा आने वाले 22 जुन एवं 23 को ठाणे मे 'बियॉन्ड शार्क टेंक' का कार्यक्रम संपन्न होने जा रहा है। 
इसकी रूप रेखा इस प्रकार है -
Day -1 22 June 2024
- जितने भी लघु उद्योग एवं MSME के अंतर्गत आने वाले सभी व्यापारियों को कम से कम व्याज दर मे लोन उपलब्ध कैसे हो सके और व्यापार कैसे बढाया जा सके इस पर मार्गदर्शन।
- व्यापार मे Digitalization का उपयोग कैसे किया जाये इस के लिये उपयुक्त प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाना।
- E-Marketing, E-Commerce, Government Funding, Government Order इन विषयो पर मार्गदर्शन एवं भविष्य मे इसका उपयोग कैसे करे इससे चर्चा सत्र।

Day -2 23 June 2024
- जो भी समाज बंधू अपने विचार रख कर,अपनी कंपनी की इक्वीटी के बदले फन्ड लेना चाहते हो उनको शार्क के सामने परिसंवाद करने का मौका दिया जायेगा।
- समाज बंधु द्वारा कोई भी बिजनेस मे इन्वेस्ट या फॉयनांन्स करना चाहता हो उन्हें भी सभी से मिलाने के लिए मंच पर आमत्रित किया जाएगा।
Regisration Link - www.thanemaheshwari.org/bst24

आप से अनुरोध करते है ज्यादा से ज्यादा व्यापारी बंधु अपना रजिस्ट्रेशन करवा करइस कार्यक्रम को अपने व्यापार वृद्धि के लिये लाभ लेवे, ऐसा आव्हान महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष विनित तोषणीवाल, सचिव पियुष राठी, ठाणे जिल्हा माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष रवी भक्कड, सचिव परितोष नवाल, ऋषि करवा, आनंद तोतला, श्याम डागा, अमित राठी एवं समस्त युवा टीम द्वारा किया जाता है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन