अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती मंजू बांगड़ का राजस्थान भ्रमण
उदयपुर एयरपोर्ट पर स्वागत
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमति मंजू बाँगड़ का उदयपुर एयरपोर्ट पर स्थानीय माहेश्वरी महिला संगठन व राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी, राष्ट्रीय सह-प्रभारी विनीता डाड व अन्य द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।
उदयपुर संगठन द्वारा स्वागत
स्वागत के लिए बहने आतुर थी। करीब 30 बहने उपस्थित हुई रात्रि 8 बजे जैसे ही मंजू जी बांगड पधारी फूलों की बरसात से उनका भव्य स्वागत किया गया व माला पहनाई गई। तत्पश्चात् एक छोटी सी मीटिंग व रात्रि भोज का आयोजन किया गया। रात्रि भोज के पश्चात उपस्थित महिलाओं में पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती कौशल्या गट्टानी, रघुुकुल रीत सिद्ध की सह प्रभारी श्रद्धा गट्टानी, राष्ट्रीय कार्य समिति की श्रीमती सरिता न्याति, जिला अध्यक्ष मंजू गांधी, सचिव रेखा असावा, प्रदेश सहयोजिका श्रीमती कविता बल्दवा, श्रीमती मंजू मूंदड़ा एवं छवि भदादा सहित जिला कोषाध्यक्ष सुमित्रा देवपुरा, संगठन मंत्री मधु मूंदड़ा एवं समस्त स्थानीय अध्यक्ष सचिव सहित रीमा सोमानी, रीतू समदानी, मधु हेड़ा, आशा नारायणीवाल, राजकुमारी कोठारी सहित जिला अध्यक्ष राम नारायण कोठारी, नगर सचिव दामोदर खटोड़, नगर युवा अध्यक्ष मयंक मूंदड़ा, जिला युवा सचिव आशीष मूंदड़ा उपस्थित थे। भीलवाड़ा से राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी, संचार सिद्धा सह प्रभारी विनीता डाड, भीलवाड़ा जिला सचिव भारती बाहेती भी उपस्थित थे।
श्री जी के मंगला दर्शन के साथ दिन की शुरुआत
उसके बाद अगले दिन प्रभु श्रीनाथ जी की कृपा से नाथद्वारा में प्रभु श्रीनाथ जी के प्रात: मंगला दर्शन व आरती का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
श्री महेश बचत एव सांख समिति द्वारा अभिनन्दन व मात्र दिवस के उपलक्ष में गोशाला में गौ का पूजन
श्री महेश बचत एव सांख समिति, भीलवाड़ा द्वारा सुनील जागेटिया के नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा श्रीमति मंजू बांगड का नाथद्वारा से भीलवाड़ा आते समय सुरभि 2 गोशाला में गो माता के पूजन के साथ स्वागत किया गया। समिति अध्यक्ष संदीप लढ्ढा, महिला अध्यक्षा रीना डाड व सचिव अनिता सोमानी ने बताया की श्रीमति मंजू बाँगड़ का एक दिवसीय प्रवास भीलवाड़ा को मिला व शाम को मंथन सांस्कृतिक कार्यक्रम में मौजूद थी। साथ ही भीलवाड़ा आते समय गो शाला में नंदी एव गो माता का पूजन गुड़ व चारा खिला कर किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्षा के साथ ही संगठन मंत्री श्रीमति ममता मोदानी, पदाधिकारी विनीता डाड व जिला महामंत्री भारती बाहेती द्वारा भी गो माता का पूजन किया। इस अवसर पर समिति के आशा डाड, सुधा चांडक, अमिता मूंदड़ा, रेणु जागेटिया, रंजना बिरला, चेतना जागेटिया, ललिता सोमानी, बदरी सोमानी, अजय बाल्दी आदि द्वारा भी स्वागत किया गया।
भीलवाड़ा महिला संगठन द्वारा स्वागत
मातृ दिवस के शुभ अवसर पर स्थान संगम यूनिवर्सिटी में पश्चिमांचल प्रदेश, जिला, तहसील नगर, नगर सभा के सदस्य एवं सभी क्षेत्रीय संगठनों के द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ हर्षोल्लास और उमंग से स्वागत सत्कार किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड ने अपने काव्य मय उद्बोधन के साथ उपस्थित पदाधिकारी और सभी बहनों का शाब्दिक स्वागत किया साथ ही मातृ दिवस की मंगल कामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी, पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री शिखा भदादा, संचार सिद्धा सह प्रभारी विनीता डाड, प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा प्रदेश मंत्री डॉ सुशीला असावा, जिला अध्यक्ष प्रीति लोहिया, नगर अध्यक्ष सुमन सोनी, जिला सचिव भारती बाहेती नगर सचिव सोनल माहेश्वरी, सरिता काबरा, मनोरमा कालिया, सरस्वती राधड,़ संध्या आगीवाल, अंकिता राठी, गीता काबरा, चंदा नामधर, लीला आगाल, मंजू मूंदड़ा, कृष्णा समदानी, निशा काकानी, विनीता तोषनीवाल, स्नेहलता तोषनीवाल, राखी राठी, विनीता नुवाल, रेमलता जागेटिया, चेतना जागेटिया सभी क्षेत्रीय संगठन के अध्यक्ष सचिव पदाधिकारी की कार्यक्रम के अंतर्गत सहभागिता रही।
भव्य सांस्कृतिक संध्या 'मंथन' का आयोजन
श्री महेश बचत एव सांख समिति द्वारा 12 मई को राम स्नेही वाटिका में भव्य सांस्कृतिक संध्या 'मंथन' का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष संदीप लढ्ढा व मंत्री नारायण लाहोटी ने बताया की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमति मंजू बांगड थी। इसके साथ ही अखिल भारतीय महिला संगठन मंत्री ममता मोदानी, राष्ट्रीय पधाधिकारी विनीता डाड, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामपाल सोनी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजकुमार कालिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज के वाइस चेयरमैन मुकेश चेचानी, निर्वतमान महिला अध्यक्ष आशा माहेश्वरी कोटा से, माहेश्वरी सभा के जिला अध्यक्ष अशोक बाहेती, रामेश्वरम भवन अध्यक्ष कैलाश कोठारी, महेश सेवा समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश नरानीवाल, सचिव राजेंद्र कचोलिया अथिति थे। महिला सरंशक आशा डाड, अध्यक्ष रीना डाड, मंत्री अनिता सोमानी व प्रभारी अमिता मूंदड़ा ने बताया की कार्यक्रम में लगभग 170 प्रतिभागीयों ने भाग लिया। इसमें विराट स्वरूप, समुद्र मंथन, अर्धनारीश्वर, नव दुर्गा, पिता पुत्री रैंप वॉक, लघु नाटक आदि कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण थे। मीडिया प्रभारी प्रिथेश जेठलिया व कॉर्डिनेटर सुधा चांडक ने बताया की कार्यक्रम के सह प्रभारी खुशी देवपुरा, प्रीति डाड, उषा कचोलिया, रंजना बिड़ला, रेखा कालानी, कीर्ति काबरा, सुनीता पलोड, सीमा डाड, सीमा सोमानी, रेखा लढ्ढा, ज्योति लाठी, रीतू अजमेरा, संगीता पोरवाल, अलका लढ्ढा, अनिता बाहेती, राज राठी, रेखा गगरानी, ऊषा सोनी, स्वाति काबरा आदि कार्यक्रम को मूर्त रूप देने में एक महीने से जुटे हुए थे।
Latest News