माहेश्वरी मंडल फरीदाबाद द्वारा अयोध्या धाम यात्रा संपन्न

माहेश्वरी मंडल (पंजीकृत) फरीदाबाद द्वारा दो दिवसीय (4-5 मई 2024) अयोध्या धाम एवं प्रयागराज यात्रा का आयोजन किया गया। माहेश्वरी मंडल सचिव महेश गट्टानी ने बताया कि इस यात्रा में फरीदाबाद समाज के 80 सदस्यों ने दो लग्जरी बस के द्वारा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। यात्रा को 3 मई 2024 को रात्रि 9.15 बजे समाज के मार्गदर्शक सुशील नेवर, सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष कमल अगीवाल एवं अन्य गानमान्य सदस्यों ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस यात्रा में समाज के मार्गदर्शक श्री ओमप्रकाश पसारी, परशुराम साबू, मंडल अध्यक्ष श्री रामकुमार राठी, देवेश चांडक, गुलाब बिहानी, श्रवण मिमानी, मांगीलाल मूंदड़ा व अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे। यात्रा के दौरान अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम लला के दर्शन, सरयू स्नान, इलाहाबाद में संगम स्नान व अन्य प्रमुख धार्मिक स्थान के दर्शन किए। समाज द्वारा आयोजित इस सामूहिक यात्रा बड़े हर्ष उल्लास एवं सफलता से संपन्न होने पर सभी समाज जनों ने भूरि भूरि प्रशंसा की। इस यात्रा के सफल आयोजन में अध्यक्ष श्री रामकुमार राठी, सचिव महेश गट्टानी, सह-सचिव राकेश सोनी व अन्य समाज के गणमान्य लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन