संस्थाओं ने मतदान के लिए लोगों को किया जागरूक -आयोजित की गोष्ठी, नए वोटर भी हुए सम्मानित
माहेश्वरी समाजोत्थान समिति (अन्तर्गत माहेश्वरी सभा) कोलकाता ने राजस्थान परिषद व राजस्थान ब्राह्मण संघ के साथ मिलकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक परिचर्चा का आयोजन किया। स्थानीय माहेश्वरी भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में कोलकाता की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। 'मतदान हमारी जिम्मेदारी' विषय पर बोलते हुए आयोजन के प्रमुख वक्ता श्री हिंगलाज दान रतनू (सहायक निदेशक, राजस्थान सूचना केंद्र), श्री हरि नारायण राठी (सुप्रसिद्ध समाजसेवी), श्री सुशील कुमार सीतानी (अग्रवाल परिणय सूत्र समिति), लायन श्री विजय सरावगी (पूर्व अध्यक्ष - लायंस क्लब ऑफ कलकत्ता), श्री मनोज जैन (पूर्व अध्यक्ष-रोटरी क्लब ऑफ कोलकाता), माहेश्वरी सभा के सभापति श्री बुलाकी दास मीमानी ने कहा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है मतदान और लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति भी मतदान ही है। यह हमारा अधिकार तो है ही, साथ साथ हम सबका कर्तव्य भी है। इसलिए मतदान के इस राष्ट्रीय पर्व में हम सभी को अपनी सक्रिय भागीदारी भी निभानी चाहिए एवं अन्य मतदाताओं को भी मतदान के प्रति जागरूक करना चाहिए। आयोजन में उपस्थित पार्षद श्री महेश शर्मा, समाजसेवी चंद्रशेखर बासोतिया व पत्रकार सीताराम अग्रवाल ने भी मतदान के लिए विशेष रुप से जागरुक रहने की बात कही। समारोह की अध्यक्षता करते हुए सीए श्री कृष्ण मुरारी तापडिय़ा (सुप्रसिद्ध आयकर सलाहकार व मुख्य चुनाव अधिकारी, अ.भा.मा. महासभा कोलकाता प्रदेश) ने चुनाव से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां अपने व्यक्तव्य के माध्यम से सभागार में उपस्थित श्रोताओं को दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल हुए नए वोटरों को भी आयोजकों की तरफ सम्मानित किया गया। इस बार के चुनाव में प्रथम बार वोट डालने वाले इन युवाओं ने कहा कि अपना भविष्य सुनिश्चित करने के लिए हमें अपना वोट जरूर डालना चाहिए। शशि लाहोटी, श्वेता धूत ने मतदान के लिए प्रेरित करने वाली कविता सुनाई। माहेश्वरी समाजोत्थान समिति के अध्यक्ष श्री उमेश राठी (हिन्द रतन), उपसभापति श्री भगवान दास मूंधड़ा, राजस्थान परिषद के महामंत्री श्री अरुण प्रकाश मल्लावत व राजस्थान ब्राह्मण संघ की अध्यक्षा श्रीमती दुर्गा व्यास ने आयोजन में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत किया। सुंदर एवं सुव्यवस्थित संचालन सच्चिदानंद पारीक ने किया। एडवोकेट राजाराम बियानी, पत्रकार शिव शारदा, सभा उपमंत्री अशोक चांडक, वरुण बिन्नानी, सुशील कोठारी, श्रीचंद डागा, अरुण सोनी, दामोदर प्रसाद राठी, रमेश कुमार चांडक, गौरी शंकर सोमानी, राजेश मोहता, भंवरलाल गट्टानी, ओमप्रकाश तोषनीवाल, डॉ. महेश माहेश्वरी, अनिल लखोटिया, संजय मूंदड़ा, महेश कुमार मालपानी, भागीरथ सारस्वत, सुरेश बांगाणी आदि कई गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित रहे। माहेश्वरी सेवा समिति की ओर से जलपान की व्यवस्था रही। आयोजकों की तरफ से ओम प्रकाश मूँधड़ा, घनश्याम सोमानी, ओमप्रकाश मूंदड़ा, आलोक मूँधड़ा, सुरेन्द्र कुमार काबरा, अभिषेक तापडिय़ा, संजय मूंधड़ा, ओम प्रकाश तोषनीवाल, नन्द किशोर मूँधड़ा ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। माहेश्वरी समाजोत्थान समिति के मंत्री मनमोहन राठी ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि उद्योगपति एक दिन का इलेक्शन बोनस देकर सभी को वोट देने के लिए प्रोत्साहित कर सकते है। एक नियम किया जाए की जो भी व्यक्ति पूरे परिवार के साथ वोट देकर आएगा उसे उस दिन का बोनस पुरस्कार के तौर पर दिया जाएगा।
Latest News