नोखा की लाहोटी सिस्टर्स का सुयश 16 वर्ष की बिटिया बनी जिला टॉपर
CBSE द्वारा 2024 में आयोजित 12वी परीक्षा में वाणिज्य वर्ग से नोखा की परी लाहोटी सुपुत्री डॉ. राधेश्याम लाहोटी ने 98.80 प्रतिशत अंक प्राप्त करके बीकानेर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तो लाहोटी निवास पर बधाईयों का तांता लग गया सभी ने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से बधाईया प्रेषित की। गौरतलब है परी ने 2022 में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित माध्यमिक परीक्षा में भी 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करके नोखा में प्रथम स्थान हासिल किया था। मात्र 16 वर्ष की उम्र में यह उपलब्धि निश्चित ही उल्लेखनीय है। परी लाहोटी का सपना है कि सीए बनने के साथ साथ प्रशासनिक सेवा में सफलता प्राप्त करके देश सेवा करते हुए नोखा का नाम पूरे देश में रोशन करू। परी की बड़ी बहन पूनम लाहोटी ने भी उल्लेखनीय प्रर्दशन करते हुए 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके परिवार को गौरान्वित किया है। माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Latest News