11 मई को टेक्नोलॉजी डे के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी सुडोकू क्विज का सफलतापूर्वक आयोजन
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड़ व महामंत्री श्रीमती ज्योति राठी के कुशल नेतृत्व में संचार सिद्धा तकनीकी ज्ञान समिति ने 11-5-2024 (National Technology Day) को तकनीकी सुडोकू ऑनलाइन व्हाट्सएप प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें नवीन और तकनीकी तरीके जैसे क्यूआर कोड, स्पिनिंग व्हील, गूगल फॉर्म और पारंपरिक तरीके जैसे एमसीक्यू, क्रॉस वर्ड, शब्द खोजना, अंतर खोजना इत्यादि विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए। यह प्रतियोगिता कुल चार चरणों में खिलाई गई। बहनों को प्रतियोगिता बेहतर तरीके से खेलने हेतु हिंट वीडियो you tube चैनल से भेजे गए। WhatsApp चैनल द्वारा टिप ऑफ द वीक, नियमावली, इमेज प्रश्न आदि भी दिए गए। बहनों ने खेल खेल में ज्ञान भी अर्जित किया इसलिए यह प्रतियोगिता अपने आप में अनूठी थी। इस तकनीकी सुडोकू प्रतियोगिता को अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला, नेपाल चैप्टर सहित 27 प्रदेशों से 4695 प्रतिभागियों ने इस तकनीकी सुडोकू के प्रति अपनी रुचि दिखाई। शुरुआत में व्हाट्सएप ग्रुप पर ट्रैफिक बहुत अधिक था, जिसके कारण 2 बार प्रतियोगिता को 10 मिनट के लिए रोकना पड़ा।
प्रतियोगिता के प्रश्नों का आधार तकनीकी ज्ञान रहने की वजह से और बहनों का उत्साह और रुचि आखिर तक बनाए रखने हेतु कुछ तकनीकी साधनों (स्टीकर्स/flyers/ videos/ spinning etc) का उपयोग किया गया। कुल 15 प्रश्न व्हाट्सएप पर और 4 प्रश्न गूगल फॉर्म के माध्यम से पूछे गए।
प्रति अंचल व्हाट्सएप द्वारा कुल प्रतिसाद इस प्रकार रहा (इनमें एक प्रश्न के उत्तर में मीडिया प्रारूप में प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी।)
मध्यांचल - 2848, दक्षिणांचल-2270, पूर्वांचल-1462, उत्तरांचल - 1385, पश्चिमांचल-1165
गूगल फॉर्म में 4 प्रश्नों का उत्तर में प्रतिसाद लगभग 2120 था।
कुल मिलाकर, 19 प्रश्नों को कुल प्रतिसाद लगभग 11250 रहा।
प्रत्येक प्रश्न को दिए गए अंकों के आधार पर हर आंचल से कुल 15 शीर्ष प्रतिभागियों का चयन किया गया।
कुल 75 प्रतिभागियों में से, अंकन में समानता के कारण, लगभग 60 प्रतिभागियों को फोन किया गया और प्रत्येक क्षेत्र से शीर्ष 9 प्रतिभागियों में पहुंचने के लिए उनसे फोन पर 5 प्रश्न पूछे गए।
कुल 45 प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया, जिनमें से प्रत्येक अंचल से 4 प्रतिभागियों को विजेता और 5 को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार समिति द्वारा प्रायोजित किये गये।
समिति की टीम ने अपनी पथ प्रदर्शक श्रीमती उर्मिला कलंत्री के साथ-साथ आंचलिक सहप्रभारी श्रीमती मनीषा सोमानी, श्रीमती विनीता डाड, श्रीमती सुशीला माहेश्वरी, श्रीमती गरिमा गट्टानी, श्रीमती सपना लाहोटी के साथ चयनित संयोजिका श्रीमती अमृता सारडा (प.बंगाल), श्रीमती सनीथा माहेश्वरी (जयपुर), श्रीमती छवि भदादा (द.राजस्थान), श्रीमती फाल्गुनी बियानी (प.मध्य प्रदेश), श्रीमती भारती माहेश्वरी (प.उत्तर प्रदेश), श्रीमती रिम्पी कोठारी (हरियाणा पंजाब), श्रीमती पूजा लोया (आंध्र प्रदेश), श्रीमती सपना लोया (कर्नाटक) ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु बहुमूल्य योगदान दिया।
इसमें प्रतियोगिता मेंं सह प्रभारी और संयोजिका को उनके अंचल न देते हुए विभिन्न अंचल के एडमिन बनाये ताकि कहीं कोई पक्षपात ना हो। इस समिति द्वारा ली गई यह पहली तकनीकी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता थी।
प्रतियोगिता के परिणाम -
पूर्वांचल -
श्रीमती नेहा चितलांगिया, मालदा (पश्चिम बंगाल)
श्रीमती कृति राठी, कोलकाता (दक्षिण कोलकाता माहेश्वरी महिला संगठन)
श्रीमती रंजिता लढ्ढा, बालेश्वर (उत्कल प्रदेश)
श्रीमती शांति मूंदड़ा ब्रह्मपुर जिला गंजाम (ओडिशा)
सात्वना पुरस्कार -
श्रीमती रेखा गट्टानी, हावड़ा (कोलकाता)
श्रीमती रश्मि सारडा, सम्बलपुर (ओडि़शा)
श्रीमती संतोष बाहेती, रामपुरहाट जिला बीरभूम (पश्चिम बंगाल)
लहर बिनानी, गोलाघाट (असम)
श्रीमती रूपा पेड़ीवाल, दिफू, नगांव (असम)
पश्चिमांचल
श्रीमती बिनिका माहेश्वरी, मकराना (मध्य राजस्थान)
श्रीमती पूजा बंग, राजसमंद (दक्षिणी राजस्थान)
श्रीमती सुरभी तोषनीवाल, जयपुर (पूर्वोत्तर राजस्थान)
श्रीमती उषा बंग, जोधपुर (पश्चिमी राजस्थान)
सात्वना पुरस्कार -
श्रीमती राजश्री काबरा, चित्तौडग़ढ़ (दक्षिणी राजस्थान)
श्रीमती मीनल सोमानी, भीलवाड़ा (दक्षिणी राजस्थान)
श्रीमती मीना सोमानी, बारां (पूर्वी राजस्थान)
श्रीमती विनीता काबरा, जयपुर (पूर्वात्तर राजस्थान)
श्रीमती रिया सोमानी, भीलवाड़ा (दक्षिणी राजस्थान)
मध्यांचल-
श्रीमती नामिता माहेश्वरी, खाचरोद जिला उज्जैन (पश्चिमी मध्य प्रदेश)
श्रीमती पूजा श्रीराम सारडा, उमरख़ेड जिला-यवतमाल (विदर्भ प्रदेश)
श्रीमती अर्चना लढ्ढा, उज्जैन (पश्चिमी मध्य प्रदेश)
श्रीमती अरुणा बिड़ला, सूरत (गुजरात )
सात्वना पुरस्कार -
श्रीमती संगीता जाजू, तराना, जिला उज्जैन (पश्चिमी मध्य प्रदेश)
श्रीमती विनीता सारडा, मनासा जिला नीमच (पश्चिमी मध्य प्रदेश)
श्रीमती प्रमिला भूतड़ा, इंदौर (पश्चिमी मध्यप्रदेश)
श्रीमती राधिका ईनानी, भरुच (गुजरात)
श्रीमती श्वेता रूप किशोर बजाज, उज्जैन (पश्चिमी मध्यप्रदेश)
उत्तरांचल-
श्रीमती राजकुमारी बियानी, दिल्ली जिला रोहिणी (दिल्ली)
श्रीमती उषा मोहन्ता, दिल्ली जिला साउथ जोन (दिल्ली)
श्रीमती नीलम तोषनीवाल, आगरा (पश्चिम उत्तर प्रदेश)
श्रीमती पूजा माहेश्वरी, दिल्ली जिला करोल बाग (दिल्ली)
सात्वना पुरस्कार -
श्रीमती सरिता काबरा, बहादुरगढ़ (हरियाणा पंजाब)
श्रीमती सीमा माहेश्वरी, रेवाड़ी (हरियाणा पंजाब)
श्रीमती ललिता करवा, गुरुग्राम (हरियाणा पंजाब)
श्रीमती मीनू भट्टड़, अलीगढ़ जिला कोल (पश्चिमी उत्तर प्रदेश)
श्रीमती ममता गुलाटी माहेश्वरी, हाथरस (पश्चिमी उत्तर प्रदेश)
दक्षिणांचल -
श्रीमती संगीता सुरेश गट्टाणी, भिवंडी जिला थाणे (महाराष्ट्र)
श्रीमती यशिका माहेश्वरी चेंबूर-मुंबई (महाराष्ट्र)
श्रीमती सपना किशोर झंवर, कोल्हापूर (महाराष्ट्र)
श्रीमती सीमा रमेश जाजू, बीड (महाराष्ट्र)
सात्वना पुरस्कार -
श्रीमती प्रीति महेश तापडिया, पुणे (महाराष्ट्र)
श्रीमती.उमा मूंदड़ा, चेन्नई (तमिलनाडू)
डॉ. संगीता संजय चांडक, भुसावल (महाराष्ट्र)
श्रीमती अर्चना अरुण काबरा, नांदेड़ (महाराष्ट्र)
श्रीमती स्नेहा विनोद मोदानी, निजामाबाद (तेलगाना आंध्र प्रदेश)
Latest News