कोयंबटूर माहेश्वरी समाज द्वारा किया गया सेवा कार्य


कोयंबटूर माहेश्वरी समाज द्वारा दिनांक 28/4/2024 को उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान के तत्वाधान एंव मार्गदर्शन मे कोयंबटूर मे पहली बार दिव्यांगो के सेवार्थ नि:शुल्क जांच, ऑपरेशन एवं कृत्रिम अंग (आर्टिफिशल लिम्ब) की माप का वृहद शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन कोयंबटूर के थडागंम रोड स्थित माहेश्वरी भवन मे किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष श्रीगोपाल माहेश्वरी, सचिव संतोष मूंदड़ा, सोमयामपालयम ग्राम सभा के सरपंच श्री पी. रंगराज, वार्ड पार्षद श्री जी. सेंथील कुमार एवं अन्य समाज के प्रतिनिधियो ने मिलकर दीप प्रज्वलित करके शिविर का विधिवत उद्धाटन किया।
शिविर मे तमिलनाडू प्रदेश के दूरदराज शहरो से लगभग 1000 दिव्यांग अपने परिजनो की सहायता से सम्मलित हुये, जिनकी नारायण सेवा संस्थान के डाक्टरो एंव प्रशिक्षित विशेषज्ञो की 20 सदस्य टीम ने जांच की। जांच के आधार पर 575 दिव्यांगो का नारायण आर्टिफिशल अंग और 80 का केलिपर्स लगाने के लिए माप लिया। इन सभी चयनित रोगियो के अंग मुफ्त मे अगस्त माह तक लगा दिये जाएगे। करीब 30 से ज्यादा दिव्यांग रोगियो का चयन उदयपुर मे मुफ्त शल्य चिकित्सा के लिए किया गया। शिविर मे सभी दिव्यांगो एंव उनके परिजनो को माहेश्वरी समाज के सहयोग से मुफ्त भोजन दोनो समय का दिया गया। समाज के विभिन्न सदस्यो ने आर्थिक सहयोग भी दिया। इस परमार्थ कार्य मे माहेश्वरी समाज के 40 से ज्यादा पुरुषो, महिलाओ, युवा एवं बाल सदस्यो ने स्वयंसेवक के तौर पर सुबह 7 से रात्री 10 बजे तक विभिन्न प्रकार की सेवाए दी जिसमे प्रमुखत: सेवाए रही- दिव्यांगो को टोकन देना, एप्प मे रजिस्ट्रेशन, कतार मे बैठाना, यातायात व्यवस्था, चाय-नाश्ते एंव भोजन का वितरण, रोगियो के पेपर चेकिंग, दिव्यांगो को कतार मे डॉक्टर परामर्श के लिए ले जाना, अंग मापने मे सहयोग, व्हील चेयर से छोङना आदि शामिल थी। स्वयंसेवक कार्यकर्ता के नाम इस प्रकार से है कोषाध्यक्ष श्री दामोदर सोमाणी, सचिव श्री संतोष मूंदड़ा, रुपनारायण सोमाणी, रामलाल सोनी, ओमप्रकाश चांडक, गिरीराज चांडक, आर.एन. सोनी, जितेंद्र सोमाणी, सुरेश मालाणी, राजेश कांकाणी, युवा अध्यक्ष गिरीराज फोमरा, प्रदीप करनाणी, शिव मंत्री, कुशल केला, रामबाबू कांकाणी, लक्ष्मीकांत भुराडिया, अभिषेक बागडी, मनोज गग्गड, विष्णु लोया, दामोदर बंग, शंकर, प्रमोद मेहता, अरविंद काबरा, यादव सोमाणी, यश मालाणी, रौनक राठी, रिषी चितलांगिया, यश गग्गड, सिद्धांत कोठारी, यश मण्डोवरा, राज लढ्ढा, रितिका कोठारी, संगीता गग्गड, मिनाक्षी चांडक, ज्योति मेहता, किरण मालाणी, दिशा राठी, मुस्कान चांडक, ज्योति मालाणी, सीमा सोमाणी, इशिका फोमरा, दिविशा चितलांगिया, तनिशा फोमरा, अनोखी कांकाणी, अनिष्का चितलांगिया, एकांश चांडक एवं अन्य ने मानवता के इस काम मे अपनी सेवाए दी।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन