Kuldevi Info
श्री द्विजेश्वरी माता, नोहर (हनुमानगढ़)

यह पचीसिया नख की कुल माता है।
यह मन्दिर हनुमानगढ़ जिले के नोहर तहसील के भूकरका गांव में है। कुल माता का नाम द्विजेश्वरी माता हैं। माताजी के मन्दिर में पचीसिया नख वालों की विवाह की जात तथा मुण्डन संस्कार होते हैं। मन्दिर परिसर में ही यात्रियों हेतु कमरों की सुन्दर व्यवस्था है। यह मन्दिर नोहर-रावतसर मार्ग पर नोहर से 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मन्दिर तक पहुंचने के लिये नोहर, रावतसर से बस व अन्य साधनों द्वारा सरलता से पहुंचा जा सकता है।